Uttar Pradesh

UP: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप

अम्बेडकरनगर दौरे पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिपक्ष के गठबंधन को ठग बन्धन बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा कि ये लोग भ्र्ष्टाचार के माध्यम से अपनी जिंदगी में आनंद उढ़ाते थे। इनकी मोनोपॉली ध्वस्त हो रही है। इसलिए ये लोग एक मंच पर आ रहे है। मोटा अनाज कम लागत से बनता है, इसलिए उस पर सब्सिडी नही दी जा रही है। कांग्रेस शुरु से प्रभु राम का विरोध किया है, जिसका परिणाम भुगत रही है।

मोदी सरकार के 9 पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के तहत जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे केंदीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बात की। बातचीत करते हुए उन्होनें कहा कि विपक्षी दलों द्वारा जो गठबंधन किया जा रहा है। वह पूरी तरह जनता को ठगने वाला ठगबंधन है।

इसके पीछे कोई उद्देश्य, कोई विचार नही है। इन सब की कोशिश है, कि मोदी सरकार जो पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है, भ्र्ष्टाचार का खात्मा कर रही है,कानून का राज स्थापित कर रही है, उसे रोका जाए। क्योकि इसी से ये लोग अपनी जिंदगी में आनन्द उढ़ाते थे। अब एक मंच पर इस लिए आ रहे है, कि इन पर से इनकी मोनोपॉली खत्म न हो।

इसलिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। यदि ये एक साथ आ भी जाते है तो क्या फर्क पड़ने वाला है। कोई पश्चिम बंगाल या तमिलनाडु से आता है, तो उसका उत्तर प्रदेश में क्या प्रभाव पड़ेगा। यूपी में उनके कहने से कौन वोट दे देगा। कुल मिलाकर एक अच्छी फोटो अखबार में छप जाए और दो चार दिन चर्चा में रहे बस यही एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें:UP: जिला पंचायत सभागार में हुआ किसान दिवस का आयोजन, कई अधिकारी रहे मौजूद

Related Articles

Back to top button