दहेज के लोभियों ने बहू को निर्वस्त्र कर घर से निकाला, किन्नर बता डाला

उत्तरप्रदेश के आगरा से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई-नवेली बहू को निर्वस्त्र कर घर से भगा दिया गया। दरअसल, ससुराल वालों ने लड़की पर किन्नर होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बहू किन्नर है। वहीं बहू का कहना है कि शादी के पहले दिन से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पैसों की मांग पूरी ना किए जाने पर उन्होंने लड़की को ज़बरन निर्वस्त्र किया और उसे घर से बाहर भगा दिया।
यह घटना आगरा के फताहाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी लड़की की शादी अपने हैसियत से दान-दहेज देकर इरादत नगर थाना क्षेत्र के एक युवक से करवाई थी। शादी के 5वें दिन ही लड़की अपने मायके वापस आ गई। युवती कि हालत खराब देखकर घरवालों ने उससे कारण पूछा तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि ससुराल में शादी के पहले दिन से उसे दहेज के लिए ताने दिए जा रहे थे। जबकि, 5वें दिन लड़की के साथ मार-पिटाई कर उसे निर्वस्त्र किया गया घर से निकाल दिया गया।
युवती की बात सुनकर घरवालों ने पुलिस से इस बात की शिकायत करने का फैसला किया। मायके वालों ने अपनी परेशानी अपर पुलिस आयुक्त को बताई। इस पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार बायोमैट्रिक से किसानों को वितरित करेगी नि:शुल्क बीज मिनीकिट