राष्ट्रीय

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, दोपहर 3 बजे होगा डिक्लेयर

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) 2023 का रिजल्ट रविवार को दोपहर 3 बजे जारी करेगा। यह जानकारी सीआईएससीई के गेरी अराथून ने दी। स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीआईएससीई की वेबसाइट http://cisce.org या http://results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

10वीं का एग्जाम 27 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च को खत्म हुआ था। जबकि 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च को खत्म हुई थी। इस साल CISCE की 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

2022 में 2 लाख 31 हजार 63 स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

2022 में ICSE- 10वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 2 लाख 31 हजार 63 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिनमें से 99.98% स्टूडेंट पास हुए थे। पिछले साल 99.98% लड़कियां पास हुई थीं। जबकि 99.97% लड़के पास हुए थे।

ISC-12वीं के लिए भी 96 हजार 940 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिसमें 50 हजार 761 लड़के और 45 हजार 579 लड़कियां शामिल थीं। 18 स्टूडेंट्स ने 99.75% मार्क्स हासिल कर टॉप रैंक हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों का इस साल CBSE Class 10, 12 Results 2023 में सबसे खराब प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button