Uttar Pradesh

UP Nagar Nikay: लखनऊ में मतदान को लेकर नहीं दिख रहा है उत्साह, कई पोलिंग बूथों पर सन्नाटा

राजधानी लखनऊ में मतदान को लेकर उत्साह काफी फीकी नजर आ रही है। सुबह 9:15 बजे तक अधिकतर पोलिंग स्टेशनों पर बिल्कुल सन्नाटा छाया रहा है। कहीं 10 वोट पड़े हैं तो कहीं 15, किसी भी पोलिंग स्टेशन पर कहीं कोई भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। इक्का-दुक्का लोग ही वोट डालने आ रहे हैं। कहीं जगहों पर लोगों के नाम भी मतदाता सूची से गायब मिले हैं।

गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज बांसमंडी चारबाग, महिला कॉलेज, सेंटेनियल इंटर कॉलेज, क्वींस इंटर कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन, इस्लामिया इंटर कॉलेज, विघंत पीजी कॉलेज सहित तमाम पोलिंग स्टेशनों पर बिल्कुल ही सन्नाटा पसरा है। पोलिंग स्टेशनों में कर्मचारी भी आराम से बैठे हुए हैं। चाय नाश्ता भी करते हुए दिखाई दिए। बाहर से कर्मचारी पोलिंग कर्मियों के लिए चाय बिस्किट लाते हुए भी दिखाई दिए। शुरूआत के 2 घंटे का पोलिंग प्रतिशत काफी खराब रहा है।

राजधानी में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। लगभग 9:45 बजे तक कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं पैदा हुई है। अधिकतर जगह मशीनों के संबंध में भी कोई शिकायत नहीं मिली। लगभग जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त है। कर्मचारी मुस्तैद हैं, लेकिन वोट डालने वाले लोग ही नहीं निकल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button