
देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। आपको बता दें कि जनपद जौनपुर में अटाला जामा मस्जिद के साथ मछलीशहर के बरावां बाजार में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने इस मौके पर पहुंचकर नमाज पढ़ी और शांति और अमन चैन की दुआ की। एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। साथ हीं यह कामना कि हर जगह पर शांति और तरक्की हो।
श्रद्धालुओं ने कहा कि देश में अमन-चैन की दुआ कर रहा हूं। नमाज पढ़कर अच्छा लग रहा है। देश में शांति की दुआ की है और धर्म और राजनीति के नाम पर देश का विभाजन नहीं होना चाहिए।आपको बता दें कि देश और दुनियाभर के मुसलमान रमजान के पवित्र महीने के आखिर में ईद मनाते हैं।
रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान नौवां महीना है। जिसमें 30 दिनों तक वे रोजा रखते हैं। इस पूरे महीने के दौरान मुसलमान ना ही खाना लेते हैं और ना ही पानी। साथ हीं वह शाम इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं।
रिपोर्ट: अजीत कुमार सेठ
ये भी पढ़ें:UP: पुलिस का अजब-गजब कारनामा, हेलमेट पहन कर कार चलाने को मजबूर लोग