बड़ी ख़बर

Eknath Shinde की अयोध्या यात्रा पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कहा-‘ पीठ में छुरा घोंपने वाले…’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने इसे लेकर शिंदे पर निशाना साधा। सिब्बल ने कहा, “साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। 

सिब्बल ने ट्विटर के जरिए कहा ये

बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। शिंदे के साथ पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंचे थे। इसे लेकर कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, “शिंदे का अयोध्या दौरा। भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया।” पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा, “साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।” 

अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है। उन्होंने कहा कि दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। शिंदे ने अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था, “हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का बीजेपी के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना-बीजेपी का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा।” 

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: जब राजा भैया की शादी में शामिल हुए थे नेता जी, रस्म अदायगी के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि मच गया था हड़कंप

Related Articles

Back to top button