Uttar Pradesh

UP: चैत नवरात्रि पर ललितपुर शहर के मंदिरों में भक्तों की दिखी भारी भीड़

खबर उत्तर प्रदेश के ललितपुर से है जहां पर चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़े। आपको बता दें कि ललितपुर शहर के सभी देवी मंदिरों में आज चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी।

शहर के सभी देवी मंदिरों पर पुलिस अधीक्षक ललितपुर अभिषेक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सभी देवी मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी। तो वही मंदिरों के आसपास ड्रोन कैमरा के माध्यम से नजर रखी गई। महिला कांस्टेबलो, पुलिस कांस्टेबलो सहित आला पुलिस अधिकारी देवी मंदिरों पर मौजूद रहे, तो वही पूजा अर्चना करते भक्तों ने माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जिसमें व्रत धारी श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र के नौवें दिन विशेष पूजा व्रत के लिए मानी जाती है। जिसके लिए आज सुबह 4:00 बजे से ही महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने नौवें दिन पूजा के लिए मंदिरों में जाकर विशेष पूजा की।

देवी मां से जगत कल्याण की कामना की। आज चेत नवरात्रि के नो वे दिन रामनवमी के रूप में भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। शहर के समस्त देवी मंदिरों औऱ अन्य मंदिरों पर पूजा अर्चना करते दिखाई दिए भक्त।

रिपोर्ट: राहुल साहू

ये भी पढ़ें:UP: दबंगों से परेशान गरीब किसान परिवार, पलायन करने को हुआ मजबूर

Related Articles

Back to top button