Uttar Pradesh

UP: विधानसभा संख्या 34 स्वार पर होना है उपचुनाव, नोटिफिकेशन जारी

यूपी के रामपुर की विधानसभा संख्या 34 स्वार पर उपचुनाव होना है। जिसको लेकर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 13 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन करने के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी। 10 मई को मतदान होगा इसके बाद 13 मई को परिणाम की घोषणा होगी।

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर लगातार दो बार सपा से अब्दुल्ला आजम विधायक रहे हैं। लेकिन हाल ही में मुरादाबाद के छजलेट प्रकरण में 2 साल की सजा पढ़ने के बाद अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता दूसरी बार रद्द कर दी गई। अब इस विधानसभा सीट पर एक बार फिर उपचुनाव है।

उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा होने के बाद रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत तय बताई है। उन्होंने कहा स्वार विधानसभा के चुनाव की घोषणा हुई है। भारतीय जनता पार्टी 12 महीने 24 घंटे चुनाव के मोड में रहती है। इसलिए यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ी चुनौती नहीं हैं।

जैसे ही प्रत्याशी की घोषणा होगी हर बूथ स्तर की जो चीजें हैं। वह हमारी पूरी है और उसी तरीके से काम को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा स्वार विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की ही सीट रही है। लगभग देखा जाए जब से चुनाव शुरू हुए हैं। 6 बार भारतीय जनता पार्टी यहां पर चुनाव जीत चुकी है। यह चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है।

रिपोर्ट: सुरेश दिवाकर

ये भी पढ़ें:UP: अवैध रूप से चल रहे ईट भट्टे पर पानी की बौछार डालकर प्रशासन ने की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button