Uttar Pradesh

UP: विहिप की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने दिया बयान, कह दी ये बात

बागपत पहुंची विहिप की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। साध्वी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने का कारण उनके वकील है। यदि वकील अदालत में कह देते की बच्चा मंदबुद्धि है तो सदस्यता नही जाती।

साध्वी प्राची आज बागपत पहुंची और उन्होंने राहुल गांधी से ले कर अतीक अहमद तक सभी को लपेटते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पीड ब्रेकर भी आते हैं और गाड़िया भी पलट जाती है। अपराधियों की गाड़ी पलट भी जानी  चाहिए अतीक अपने कर्मो का फल भुगत रहा है।

साध्वी प्राची ने कहा कि अखिलेश यादव को याद करना चाहिये कि उनकी पार्टी  ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। सपा विधायक स्वामी ओमवेश द्वारा रोज़े दारों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की अनुमति मांगने के मुद्दे पर साध्वी प्राची ने कहा कि ये उनकी मानसिकता है। हम सनातन धर्म मे पैदा हुए है और अपने धर्म से गद्दारी  नही कर सकते।

साध्वी ने चुनाव लड़ने के मुद्दे पर गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि उनका अभी कोई इरादा नही है लेकिन पार्टी, संघठन जो आदेश देगी वो मानूँगी। साध्वी प्राची आज दिल्ली जाते समय बागपत में पत्रकारों से रूबरू हुई थी।

रिपोर्ट – विवेक कौशिक

ये भी पढ़ें:UP: नवरात्रि के छठे दिन होती है जगत जननी माँ “विंध्यवासिनी” की आराधना

Related Articles

Back to top button