
आगरा शहर को तीन दिन तक गंगाजल को लेकर भारी संकट का सामना करना पड़ेगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बुलंदशहर से आगरा तक 130 किलोमीटर लंबी गंग नहर पाइपलाइन में नदियों की सिल्ट जमा होने के कारण शहर को अगले तीन दिन गंगाजल की जलापूर्ति नही होगी।
पालड़ा फॉल स्थित अपर गंग नहर का सफ़ाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा हैं। उस कार्य के पूर्ण होने के बाद गंगाजल की आपूर्ति साधारण हो सकेगी। शहर की प्यास बुझाने के लिए जलकल विभाग वैकल्पिक तौर पर यमुना नदी के जल को दो पम्पिंग स्टेशन पर शोधित करके शहर की प्यास बुझाएगा। वहीं पानी के टेंकरों से पेयजल व्यवस्था की जायेगी।
रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
ये भी पढ़ें:UP: अलीगढ़ का नाम बदलकर हरीगढ़ रखने के लिए होगा बड़ा आंदोलन