UP: राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने के चलते कांग्रेसी लगातार सभी जगह पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली और कई जगह में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
उसी कड़ी में आज मेरठ के जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अभद्र टिप्पणी करने पर राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उन्हें 2 साल की सजा भी सुनाई गई लेकिन तुरंत जमानत भी दे दी गई। अब राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेसियों में उबाल देखने को मिल रहा है।
सभी जगह पर कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुर्दाबाद के नारे भी कांग्रेस कार्यकर्ता लगाते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का हमशकल व्यक्ति भी प्रदर्शन में पहुंचा।
चर्चा का विषय बना रहा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि वह भाजपा सरकार की राजनीति की घोर निंदा करते हैं। अभी यह लड़ाई लंबी चलने वाली है।
रिपोर्ट – मनीष पराशर
ये भी पढ़ें:UP: घर की छत पर सांड चढ़ने से गांव में मची अफरातफरी, पढ़िए पूरी खबर