Uttar Pradesh

UP: रामनगरी के देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

रामनगरी में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही माँ शक्ति की उपासना में जुटे हैं। नगर के बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, पाटेश्वरी माता, मरी माता, कोल्हमपुर देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। जय माता दी का उच्चारण कर मन्दिर पहुंचे भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, धूप, दीप व नैवेद्य अर्पित किया।

अयोध्याधाम से महज 8 किलोमीटर पर स्थित सिद्धपीठ मां कोल्हमपुर देवी मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी नवरात्रि के प्रथम दिवस पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जोकि कोल्हमपुर से चलकर नयाघाट मां सरयू की गोंद तक पहुंची। जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां की आराधना  पूरे भक्ति भाव से की। मन्दिर के व्यवस्थापक राजन दास ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां धार्मिक आयोजन पूरे नवरात्रि भर चलेगा।

जिसमे मां के 9 स्वरुपों की भक्त उपासना करेंगे। 6 अप्रैल को  विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उनका कहना है कि भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मुराद  मां कोल्हमपुर देवी अवश्य पूरी करती है। यहां आने वाले हजारों लोगो की असाध्य बीमारियों को मां ने अपने आशीर्वाद से सही किया तो सैकड़ो निःसन्तान स्त्रियों को मां बनने का सुख भी प्रदान किया है।

रामनगरी में प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की स्तुति की। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। लोगों ने घरों में कलश स्थापित किया। पूजन अर्चन के बाद व्रत आरंभ किया। इधर, मंगलवार शाम से ही फूल माला की बिक्री जमकर हुई। नारियल, चुनरी की दुकानों पर सुबह तक भीड़ दिखी।

रिपोर्ट: आकाश

ये भी पढ़ें:UP: फूलन देवी का करीबी डकैत पोसा की हालत नाजुक

Related Articles

Back to top button