
राजधानी लखनऊ में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। आज रविवार को भी आसमान में बादल छाए हैं। राजधानी के साथ-साथ यूपी के लगभग सभी जिलों में मौसम की मिजाज बदला है। ताजनगरी आगरा में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।
ठंडी हवाओं के साथ हो रही बरसात से तामपान में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 21 मार्च तक बारिश होने की आशंका जताई है। शनिवार को ललितपुर, नोएडा सहित कई जिलों में ओलवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला आगामी 2 दिनों तक चल सकता है। मौसम के बदले मिजाज से सबसे ज्यादा प्रभावित किसान दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई है।
रिपोर्ट- अवधेश सिंह
ये भी पढ़ें:Lucknow: सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन