Uttar Pradeshराज्य

Greater Noida में भीषण सड़क हादसा, दो कारों में हुई भयंकर टक्कर, 2 बच्चों समेत 8 लोग घायल

Greater Noida: थाना दनकौर क्षेत्र से हो कर गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर देर रात हुई दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का मंजर काफी विचलित करने वाला है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। गनीमत इस बात की है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन मरीजों की हालत काफी गंभीर है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिका का और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरी गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।

एडिशनल डीसीपी एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची थाना की पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल,, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना कारण के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

ग्रेटर नोएडा से नरेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Noida: सेक्टर 8 के नाले में मानव शरीर के कटे-फटे हाथ-पैर मिले

Related Articles

Back to top button