Uttar Pradesh

UP: संचालक पद का चुनाव बनी दो भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा की लड़ाई

कन्नौज के जलालाबाद सहकारी समिति में संचालक पद का चुनाव दो भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। एक दावेदार को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

जबकि दूसरा दावेदार खुद का जन्म से भांजपा का बताकर बगावती तेवर अपनाए है। संचालक पद के ये दोनों दावेदार भाजपा और संघ से जुड़े हैं। दोनों ही दावेदार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त भी नजर आ रहे है।

कन्नौज के जलालाबाद सहकारी समिति में 339 वोटर हैं। यहां आज संचालक के पद का मतदान हो रहा है। भाजपा ने यहां विनय अवस्थी को अपना समर्थन दिया है। यहां दूसरे दावेदार गिरीश चन्द्र पाठक है।

पाठक भी भाजपा से लंबे समय से जुड़े हैं और टिकट मांग रहे थे। जब टिकट नही मिला तो गिरीश पाठक ने बगावती तेवर अपनाते हुये निर्दलीय ताल ठोक दी।

यह देख सपा ने जलालाबाद से अपना कोई प्रत्याशी घोषित नही किया और गिरीश पाठक को समर्थन दे दिया है। खुद को संघ और भाजपा का बताकर दोनों दावेदार अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट: रईस खान

ये भी पढ़ें:UP: कोल्ड स्टोरेज हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Related Articles

Back to top button