UP: यमुना नदी के किनारे मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खबर यूपी के औरैया जनपद से है, जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी किनारे एक वृद्ध के शव को देखा गया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
मृतक की जेब से मिले कागजातों से की शिनाख्त , इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
औरैया के शेरगढ़ घाट पुल के पास यमुना नदी किनारे मछुआरों ने एक वृद्ध के शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों से उसकी पहचान प्रेमबाबू निवासी ढकोर जनपद जालौन के रूप में की। कागजों में मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने मृतक के पुत्र रामजीत को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र रामजीत व इंद्रजीत ने बताया कि उसके पिता 26 फरवरी को घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश किये जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने कुछ लोगों पर उसके पिता की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद जालौन थाना डकोर मेंअपहरण के संबंध में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना डकोर पुलिस व एसओजी टीम तलाश कर रही थी। निशानदेही पर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
जिनके द्वारा बताया गया था कि औरैया क्षेत्र के जमुना नदी किनारे डेड बॉडी है। जिसकी सूचना मिलते ही औरैया कोतवाली पुलिस पहुंच गई और पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम जो भी कार्रवाई हैं। थाना डकोर पुलिस करेंगे।
रिपोर्ट सुदीप कुमार मिश्रा
ये भी पढ़ें:UP: जिला पंचायत में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह