UP: संभल में होली पर त्रिपाल से ढकी मस्जिदें, प्रशासन ने उठाया एहतियादि कदम

होली पर्व को लेकर संभल के संवेदनशील इलाकों में मस्जिदों को त्रिपाल से ढका गया है। प्रशासन के इस कदम की मुस्लिम समाज ने सराहना की है। उनका कहना है कि त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनी रहे और धर्म स्थल पर रंग आदि ना जाए। इसे देखते हुए प्रशासन ने जो एहतियाती कदम उठाया है। वह काबिले तारीफ है वहीं प्रशासन की ओर से होली पर्व एवं शबे बरात पर्व को शांतिपूर्वक एवं भाई चारे के साथ मनाए जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
आपको बता दें कि संभल जिले में 1078 स्थलों पर होलिका दहन होगा होली पर्व एवं शबे बारात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है वहीं होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को संभल के संवेदनशील इलाकों में पड़ने वाली मस्जिदों को इस बार त्रिपाल से ढका गया है।
प्रशासन का मानना है कि विगत वर्षों में जिस तरह से होली पर्व पर मस्जिदों पर रंग डालने की मामले सामने आए थे। ऐसे में कहीं विवाद की स्थिति पैदा न हो जाए। उसे देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। वही संभल सदर स्थित एक रात की मस्जिद के इमाम मोहम्मद माहिर हुसैन मरकजी नईम ने बताया कि मस्जिदों पर त्रिपाल ढकने का कार्य प्रशासन की ओर से कराया गया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए जो भी मस्जिदें हैं।
उनको ढकवाने का कार्य किया है यह सही कदम है क्योंकि होली पर्व पर मस्जिदों पर रंग चला जाता है। इसलिए कोई भी फसाद ना हो और मस्जिदों पर रंग न जाए प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। इससे भाईचारा बना रहेगा और त्यौहार भी ठीक ढंग से संपन्न हो जाएंगे वहीं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की पूरी तैयारियां है।
होली पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बिजली पानी की आपूर्ति दुरुस्त रखने के महकमों को निर्देश दिए गए हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व एवं शबे बरात का पर्व संपन्न कराने को पूरी तरह से तैयार हैं।
रिपोर्ट: अरूण कुमार
ये भी पढ़ें:UP: अलीगढ़ तहसील कोल में होली मिलन समारोह में बारबालाओं ने लगाए ठुमके