Umesh Pal Murder Case: पुलिस ने बढ़ाई आरोपियों पर इनाम की राशि

उमेश पाल हत्याकांड पर प्रयागराज पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम की राशि को बढ़ा दिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों आरोपी बनाया गया है। बता दें कि उमेश पाल पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह थे।
बढ़ाई गई इनाम राशि
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों पर इनाम की घोषणा की थी। इनाम की इस राशि में 2 लाख रुपए की वृद्धि की गई है। पहले इस इनाम की राशि केवल 50 हजार रुपए रखी गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2.50 लाख रुपए कर दिया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने इनाम की राशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। आपको बता दें कि इस मामले में 5 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इनमें पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे नाम का भी शामिल है।
क्या है पूरा मामला
25 जनवरी 2005 को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे। उसी वक्त स्कॉर्पियो कार पर सवार कुछ हमलावरों ने राजू पाल पर गोलियां बरसा दी। उमेश पाल राजू पाल के साले थे और राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे। 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की भी हत्या कर दी गई। उनके साथ सुरक्षा में 2 गनर भी थे, उनमें से एक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने उमेश पाल की हत्या का आरोप पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके परिवार पर लगाया है। परिवार ने अतीक और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस की कार्रवाई
जैसे ही यह घटना सामने आई प्रयागराज पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने अरबाज नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया था। प्रयागराज पुलिस ने यह कार्रवाई प्रयागराज के नेहरू पार्क में की थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से विधानसभा के पटल पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
ये भी पढ़ें: नहर किनारे मिला दिव्यांग युवक का शव, चार दिन पहले हुआ था गायब