अलीगढ़ के बाजारों में चढ़ा होली का रंग, प्रधानमंत्री मोदी के मास्क और पिचकारियों की डिमांड ज्यादा

Share

यूपी: इस बार होली में मोदी के मास्क छाए हुए हैं। हालांकि होली में कई तरह के मास्क बाजार में बिकते हैं लेकिन इस बार मोदी मास्क की डिमांड ज्यादा है। मोदी जी के मास्क के साथ ही उनके नाम की पिचकारिया भी लोग पसंद कर रहे हैं। वही भगवा कलर के बिग भी लोग खरीद रहे हैं. ग्राहकों को भी समझाना नहीं पड़ रहा है। वह सीधे मोदी मास्क पर नजर पड़ते ही खरीद रहे हैं। अलीगढ़ के बड़े बाजार के साथ ही कई अन्य मार्केट में मोदी जी की मास्क की डिमांड है।

अलीगढ़ में होली की तैयारियों के साथ बाजार सज चुका है। ग्राहकों की भीड़ रंगो के साथी पिचकारिया, टोपी, मास्क, विग खरीद रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी का मास्क लोगों की पसंद बना हुआ है। बाजार में अब होली की रौनक छाई है। खाने पीने के सामान के साथ रंगो और पिचकारिया बाजार में देखी जा सकती है। इस बार अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेस मास्क की धूम है। लोगों को मोदी का मास्क पसंद आ रहा है। वहीं दुकानदार भी मोदी मास्क की बिक्री होने से खुश है। हालांकि बाजार में कई तरह की टोपिया उपलब्ध है। लेकिन ज्यादा पसंद मोदी के मास्क को किया जा रहा है।

बड़े बाजार में होली का सामान खरीदने आए संदीप ने बताया कि मोदी जी का मास्क लेने आया हूं। मोदी जी हर जगह छाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा यहां रंग, पिचकारी, टोपी के साथ मास्क भी खरीद के ले जाता हूं। उन्होंने बताया कि मैं करीब 5 मास्क मोदी जी के लेकर जाऊंगा, जोकि मेरे परिवार के लोग छीन लेते हैं। उन्होंने बताया कि मोदी जी चाहे होली हो, दीपावली हो या इलेक्शन हो हर जगह छाए रहते हैं। दुकानदार ने बताया कि हर साल होली आती है। हम इसकी तैयारियां करते हैं, इसकी तैयारी बहुत अच्छे से करते हैं। होली में कई आइटम की डिमांड बढ़ती है। इस बार मोदी के मास्क की डिमांड है। उन्होंने बताया कि मोदी जी के मास्क का क्रैज है। मोदी जी का मास्क कभी फेल नहीं होता. मोदी जी के मास्क भारी मात्रा में आए हैं. कोई भी मास्क उनका मुकाबला नहीं कर सकता. सरदार जी ने बताया कि इस समय बहुत अच्छी तरीके से मोदी मास्क की बिक्री हो रही है और अब माल भी शार्ट हो रहा है। उन्होंने बताया कि हम आखरी तक ग्राहकों को मोदी मास्क देंगे। उन्होंने बताया कि मास्क के साथ पिचकारिया भी मोदी के नाम से आई है। भगवा कलर के वीग भी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश विदेश में मोदी जी की चर्चा है। उन्हें लोग पसंद करते हैं। इसका फायदा हमें मिलता है।

ये भी पढ़ें: गोकुल में मनाई गई छड़ीमार होली, जानें क्या है महत्व

रिपोर्ट – संदीप शर्मा (अलीगढ़)