Uttar Pradeshराज्य

Uttar Pradesh के इस जिले में मिला खली का हमशक्ल, खली से भी एक सेंटीमीटर लम्बा

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के हमीरपुर जिले के एक छोटे से गांव इंचौली में खली जैसा दिखने वाला 18 वर्ष का नौजवान देखने को मिला है। जो महज 18 वर्ष की उम्र में खली की लंबाई से कम नही है। जानकारी के मुताबिक इस नौजवान के सिर का वजन 115 किलो और लंबाई 7.2 फीट की है।

लम्बाई ग्रेट खली से भी एक सेंटीमीटर ज्यादा

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक छोटे से गांव इंचौली के रहने वाले इस युवक का वजन 115 किलो और लंबाई 7.2 फीट की है जो मौदहा इलाके के है। युवक का नाम सीरज है। जानकारी के मुताबिक युवा की शारीरिक बनावट इतनी कम उम्र में भी उनकी लंबाई द ग्रेट खली से एक सेंटीमीटर ज्यादा है। वह सेना में जाना चाहते हैं। हालांकि सीरज का जीवन दूसरों की तरह सहज नहीं है। सीरज के सोने के लिए अलग से आठ फीट का तख्त और बिस्तर अलग से बनवाने पड़े हैं। बाजार में उनकी नाप के कपड़े, जूते-चप्पल भी नहीं मिलते। घर के दरवाजे भी छोटे पड़ जाते हैं। पिता सिपाही लाल व मां कुसमा सामान्य वर्ग के है।

कैसे बढ़ी लम्बाई?

सीरज एक किसान सिपाही लाल के घर जुलाई 2004 में जन्मे थे। तब उसकी मां कुशमा ने बड़े ही लाड़ प्यार से उसको पाला और धीरे धीरे उसका आकार बढ़ने लगा। पिता की लंबाई 5.2 फीट और मां की पांच फीट है। बताया जा रहा है कि 2009 के बाद सीरज के शरीर में अभूतपूर्व बदलाव दिखाई दिया और धीरे-धीरे उसका शरीर बड़ा होने लगा। वह पूरी तरह शाकाहारी है नाश्ते में ढाई लीटर दूध पी जाता है इसके अलावा खाने में चूल्हे की बनी 18 से 20 रोटी, करीब आधा किलो चावल सब्जी खाता है।

उसने 2019 में हाईस्कूल कि परीक्षा दी और सेना में जाकर देश सेवा का मन बनाया। इसलिए रोजाना करीब 10 किलोमीटर की दौड़ लगाता है। करीब 14 वर्ष की उम्र के बाद उसकी भूख बढ़ने लगी। उसके पास पांच बीघा खेत हैं, जिससे जीवन यापन नहीं हो पा रहा। जिसे उसका खानपान पूरा नही हो पा रहा है नही तो वह किसी खली से कम नही है।

ये भी पढ़े: UP: शहर के बड़े व्यापारी के यहां हुई चोरी, बटवारा करते हुए पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

Related Articles

Back to top button