
MCD चुनाव में भाजपा ने हार के बाद से कुछ आंतरिक बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ठीक इस्तीफे के कुछ चंदो ही मिनट में वीरेंद्र सचदेवा ने बतौर दिल्ली बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक कामकाज संभालेंगे।
बात करें वीरेंद्र सचदेवा के राजनीतिक सफर की तो उन्होनें अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। वह मंडल से लेकर जिला अध्यक्ष और अब कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। सचदेवा की संगठनात्मक पकड़ बहुत मजबूत हैं। इसलिए वह संगठन में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के प्रमुख के तौर पर भी रहे हैं। तो ऐसे में उम्मीद है कि वो पद को बखूबी संभाल पाएंगे।