राजनीति

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया जनसंवाद, महिलाओं की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनसंवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई महिलाओं ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान युवा खिलाड़ियों ने भी खेल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री को समस्या बताई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के जरिए सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास कर रही है। सभी जिलों में खेल सुविधाएं बेहतर करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और जल्दी ही योजनाएं धरातल पर पूरी होती दिखाई देंगी। सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो हर जिले में प्रवास के दौरान जनसंवाद कर जनता से फीडबैक ले रहे हैं। जिससे शासन व्यवस्था की कमियां दूर करने में मदद मिले और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सके।

Related Articles

Back to top button