रविवार को गुजरात में चुनावी हुंकार भरेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

Share

इस बार गुजरात की सियासत में नया रंग घुलता दिखाई दे रहा है। जानकारों की माने तो इस बार Cm केजरीवाल PM  मोदी के राजनीतिक आशियानें में सेंध लगाते  नजर आ रहें हैं।आम आदमी पार्टी इस बार के गुजरात चुनाव में पूरा दमखम दिखा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अहमदाबाद जाएंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए साझा की है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग अब आम आदमी पार्टी को ही अपनी उम्मीद मानते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि, कल मैं और भगवंत मान जी अहमदाबाद जा रहे हैं. वहां युवाओं, सफ़ाई कर्मचारी और कच्चे कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे. आज गुजरात का हर तबका आम आदमी पार्टी को ही अपनी उम्मीद मानता है