गाजियाबाद में सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सीएम योगी होंगे शामिल

गाजियाबाद में 24 नवंबर को सामूहिक विवाह होगा। बता दें कि इसमें 2200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधकर शादी रचाएंगे। समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की प्रबल संभावना है।
जिले के कमला नेहरू पार्क में 24 नवंबर को श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ के 2200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधेंगे। मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की प्रबल संभावना है। उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत पंजीकृत निर्माण के श्रमिक ही पात्र होंगे, जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में एक वर्ष से पुराना हो।