
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। वहीं इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। बता दें यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। वहीं मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है। वही इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव – 2022 हेतु श्रीमती डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। pic.twitter.com/gZIvtETfLT
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 10, 2022
डिंपल इससे पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। फिरोजाबाद से भी चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। डिंपल यादव के चुनाव का संचालन खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
डिंपल का सियासी सफर
वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। डिंपल अपना पहला चुनाव हार गई थीं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। उनके भाषणों में शालीनता साफ दिखती है, यही वजह है कि वह कम समय में ही लोगों के दिलों में उतरती चली गईं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों फिरोजाबाद और कन्नौज से चुनाव लड़ा। बाद में अखिलेश ने फिरोजबाद सीट छोड़ दी थी।