करवाचौथ के दिन इन खास चीजों का दिखना होता है शुभ, समझ लें मां लक्ष्मी की कृपा है आपके ऊपर

Karwa Chauth 2022: 13 अक्टबूर यानि आज का दिन महिलाओं के लिए काफी खास है। क्योंकि आज करवाचौथ का त्यौहार है। यह व्रत महिलाओं के लिए काफी विशेष माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। वही कुवांरी कन्याएं मनभावन पति पाने के लिए इस दिन व्रत रखती है। कहा जाता है कि अगर इस दिन सुबह-सुबह कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो समझ लें कि आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।
Read Also:- Aaj Ka Rashifal 13 October 2022: आज करवा चौथ का दिन इन राशियों के लिए वरदान समान, जानें अपनी राशि का हाल
करवाचौथ के दिन इन खास चीजों का दिखना होता है शुभ
नारियल
करवाचौथ वाले दिन नारियल दिखना काफी शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। अगर करवा चौथ के दिन सुबह-सुबह ये दिख जाएं, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर है।
सफेद फूल दिखना
सुबह उठते ही आज के दिन अगर आपको सफेद फूल दिख जाएं, तो ये भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। माना जाता है कि सफेद फूल दिखना यानी पति आपकी पूरी देखभाल करेंगे।
गाय
माना जाता है कि करवा चौथ के दिन सुबह-सुबह गाय के दर्शन हो जाए या फिर वह आपके द्वार में भोजन के लिए आ जाए, तो समझ लें कि आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी परेशानियां जल्द समाप्त होने वाली है।
घंटियों की आवाज
आज के दिन अगर सुबह उठते ही मंदिर या फिर घर से ही घंटियों के बजने की आवाज आए, तो यह भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने से को शुभ समाचार आपको मिलने वाला है।
नोट:- इस लेख में किसी भी तरह की जानकारी/विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। केवल विभिन्न माध्यमों मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। Hindi Khabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।