Motorola Edge 30 Ultra और Motorola Edge 30 Fusion की दिखी मार्केट में धूम, जानें इन Smart phones की खासियतें

Share

अगर आप इन दिनों स्मार्ट फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये  सही समय है। आपको बता दें मिली जानकारी के हिसाब से भारत में Motorola Edge 30 Ultra, Motorola Edge 30 Fusion भारत में लॉन्च हो चुका है। ये फोन की काफी चर्चा भी हो रही है।  

Motorola Edge 30 Ultra क्यों है इतना खास

Motorola Edge 30 Ultra की अगर बात करें तो ये इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 50MP Ultrawide और Macro Lens +12MP telephoto lens के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसे हम एक बेहतरीन कैमरे का दर्जा देते हैं। इतना ही नहीं फोन में 60MP High-Resolution सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

है।

क्या होगी इस फोन की कीमत

Motorola edge 30 ultra की शुरूआती कीमत MRP 59,999 रुपए है। मिली जानकारी के हिसाब से इसका लॉन्च प्राइस 54,999 रुपए तय किया गया है।बता दें कि इसकी सेल 22 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली है। Motorola edge 30 fusion की MRP 42,999 रुपए होगी। इसे कस्टमर के लिए 39,999 रुपए में लॉन्च किया जाएगा। इसकी सेल 22 सितंबर 2022 से शुरू होने वाली है। इस फोन की पिक्चर क्वालिटी पर कंपनी ने बहुत काम किया है। अगर आप बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो जरूर इसे खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 30 Fusion ने क्यों मचाया मार्केट में धमाल

किसी भी स्मार्ट फोन करने से पहले  उसके कैमरे की बात करते हैं। Motorola Edge 30 Fusion में 6.55 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 888+ SoC से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ-साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। उम्मीद तो ये भी की जा रही है कि  ये फोन मार्केट में धमाल मचा देंगे।