बड़ी ख़बर

कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त हो जाएगा ट्विन टावर, ब्लास्ट से पहले सायरन बजना हुआ शुरू

Supertech Twin Tower Noida Demolition: आज की सबसे बड़ी खबर है ट्विन टावर आपको बता दें कि मिली जानकारी के हिसाब से इस टावर को अबसे बस कुछ ही सेकेंड में गिरा दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी के नोएडा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर आज जमींदोज हो जाएंगे। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया है।

कितने समय में टावर बन जाएंगे मलवा

9 से 12 सेकंड में ट्विन टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक  मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ोस की दो सोसाइटी में रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई है। नोएडा ट्विन टावरों को गिराने से पहले आसपास की सोसायटियों में रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति काट दी गई है। सुरक्षित डिमोलिशन के लिए ट्विन टावर के नजदीक हवन पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button