भारत ने लहराया जीत का परचम, Common Wealth Games में पुरुष हॉकी टीम ने पांचवीं बार सेमीफाइनल में दी दस्तक

Share

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर से करिशमा कर दिखाया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों यानी(Common Wealth Games) के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा कर नया मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि इस तरह से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2014 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी,लेकिन जीतने में सफल नहीं रही थी। 


 उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह का चला जादू


वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दाग कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, एक गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया।

भारत को जीत की थी जरूरत

मिली जानकारी के मुताबिक  भारत के लिए इस मैच में जीतना या ड्रॉ करना बेहद जरूरी था।  आपको  बता दें क्यों कि मैच से पहले भारत के सात और वेल्स के छह अंक थे और इंग्लैंड के सात अंक हैं। हारने पर टीम इंडिया पर बाहर होने की संभावना बढ़ रही थी। हालांकि, अब भारतीय टीम जीत चुकी है। भारत के ग्रुप यानी ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें मिल चुकी हैं। भारत और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।