बड़ी ख़बरराजनीति

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सदन में हासिल किया विश्वास मत, समर्थन में पड़े 164 वोट

Maharashtra Breaking News: महाराष्ट्र में जारी सियासी-उठापटक के बीच नई सरकार ने आज अपने बहुमत के आकड़ें को हासिल कर लिया है। बता दें आज यानी सोमवार को विधानसभा में शिवसेना के बागी विधायक व नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थन में 164 वोट पड़े है। इसी के साथ उद्धव गुट की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के महा विकास अघाड़ी गठबंधन के पक्ष में 99 वोट पड़े है। जबकि सदन की कार्यवाही में तीन विधायक अनुपस्थित रहे। अब इसी के साथ उद्धव गुट के हाथ में निराशा लगी है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में कल होगा बहुमत परिक्षण, क्या बागी विधायकों के निलंबन से घटेंगे वोट?

बता दें महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव गुट के 1 और विधायक शिंदे खेमे में चले गए है। इसी के साथ शिंदे सरकार में भाजपा का पूर्ण समर्थन है जिसके पास 106 विधायक हैं। इसके अलावा आज सदन में बहुमत के दौरान शिंदे गुट में शिवसेना के 40 बागी विधायक शामिल थे। और कुछ निर्दलीय और छोटे दलों ने भी शिंदे सरकार के समर्थन में वोट किया।

उद्धव नहीं बचा पाए अपने विधायक

हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। जिसमें कल यानी रविवार को एक दिन पहले नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर हुए मतदान के दौरान विपक्ष के समर्थन में 107 वोट पड़े थे। इसी के साथ उद्धव गुट इस समर्थन को 24 घंटे भी बरकरार नहीं रख सका। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले शिवसेना के एक विधायक टूटकर शिंदे गुट में शामिल हो गए। विधायक संतोष बांगड़ के अलावा एक और विपक्षी विधायक श्याम सुंदर शिंदे ने भी एकनाथ शिंदे सरकार को वोट दिया। इसी के साथ शिंदे गुट के लिए खास बात यह रही कि स्पीकर राहुल नार्वेकर के चुनाव में भी शिंदे गुट के साथ 164 विधायक ही थे।

उद्धव खेमे में सिर्फ 15 विधायक बचें

बता दें शेतकारी कामगार पक्ष से श्यामसुंदर शिंदे ने आज विश्वास मत में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के पक्ष में मतदान किया, लेकिन फिलहाल वह शिंदे गुट में शामिल नहीं हुए है। इसी के साथ संतोष बांगड़ के शिंदे गुट में चले जाने के बाद उद्धव ठाकरे गुट में अब सिर्फ 15 विधायक ही बचे हैं।  जिन्हें अयोग्यता की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ कांग्रेस के पांच विधायक सदन में देरी से पहुंचने के कारण वोट नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें: Yogi Govt 2.0: योगी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल आज पूरा, 12 बजे सीएम पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

Related Articles

Back to top button