बड़ी ख़बरराजनीतिराज्य

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Maharashtra New CM: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ दिलाई है। इसी के साथ वे महाराष्ट्र के 34 वें सीएम बन गए है। महाराष्ट्र के सीएम बनते ही उन्होंने अपने ट्विटर से प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया है। उन्होंने अपनी बाला साहब ठाकरे के पैर छूते हुए एक तस्वीर लगाई है।

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

आज शाम राज्यपाल से मिलने के बाद राजभवन में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उनके नाम का ऐलान किया गया। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने के फैसले पर उन्होंने कहा कि मैंने जो निर्णय लिया वो आप सबको पता है, किन परिस्थितियों में निर्णय लिया गया यह भी आपको पता है। इसके बाद उन्होंने कहा बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि हमने कई बार मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं के बारे में बताया लेकिन उन्होंने कभी हमारी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी के साथ उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के बड़े दिल पर उनका शुक्रिया अदा किया है।

PM मोदी ने शिंदे को दी बधाई

PM मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र में बनी नई सरकार को बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी बधाई दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की ” मैं श्री एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं। इसी के साथ उन्होंने कहा की वो एक जमीनी स्तर के नेता, वह अपने साथ समृद्ध राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव लेकर आते हैं। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।”

Related Articles

Back to top button