मुंबई और ठाणे में कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 12.7% तक पहुंची

वित्त राजधानी मुंबई में कोरोना के केसों में हो रहे इजाफे में राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बता दें मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 24 घंटों के अंदर 1,956 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब वित्त राजधानी में कोरोना के मामलों से हालात फिर बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे है। इसके साथ बता दें कोरोना के मामलों में तेजी के बाद राज्य सरकार ने अलर्ट मोड जारी कर दिया है। पूरे महाराष्ट्र के अंदर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। बता दें कल कि तुलना में कोरोना के मामलों में करीब 15% अधिक मामले आए है। फिलहाल मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 12.7 फीसदी दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बीते 4 महीनों में ये आजतक का सबसे ज्यादा कोरोना के मामले माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान में 3 सीट पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का कब्जा
मुंबई में कोरोना विस्फोट
देश में कोरोना कि रफ्तार बढ़ने के साथ अब मुंबई में भी कोरोना अपना असर दिखाना चालू कर दिया है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में शहर के अंदर 15 हजार 346 कोरोना टेस्ट किए गए थे। फिलहाल इस समय एक्टिव केसों की संख्या 9,191 तक जा पहुंची है। पूरे राज्य में शुक्रवार को 3081 केस दर्ज किए गए जबकि 1323 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर भी वापिस लौट गए है। मुंबई में इस समय कोविड के एक्टिव केस 9191 हैं जबकि ठाणे में 2157, पुणे में 884, पालघर में 314 और रायगढ़ में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 411 है।
यह भी पढ़ें: हंगामे का शुक्रवार, प्रयागराज और सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर पत्थरबाजी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2157 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,15,823 हो गई। फिलहाल महाराष्ट्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों का मानना है कि यहां पर कोरोना की चौथी लहर आ चुकी है। इसके साथ ही कोरोना से रिकवरी दर वर्तमान में 98.70% तक बनी हुई है। हालांकि सरकार ने कोरोना को लेकर सख्त आदेश भी दे रखा है। इसके साथ कोरोना से बचने के सभी उपायों को भी मानने का आदेश जारी कर दिया है।