Uttarakhandबड़ी ख़बर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाइवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा। फिलहाल खबरों के अनुसार इस बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में जाकर गिरी है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक ये तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 22 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। फिलहाल ये हादसा यमुना घाटी के पास की बताई जा रही है। जहां एक मिनी यात्रियों की बस खाई में गिरने से 22 लोगों के मौत के साथ अन्य घायल भी बताए जा रहे है।

हालांकि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है। पुलिस अधिक्षक ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है। बस में सवार सभी यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल मौके पर तीन एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई है। इसके साथ ही राहत बचाव कार्य तेजी से जारी कर दिया गया है। 

22 लोगों की मौत

पुलिस प्रशासन से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इस बस में 40 लोग सवार थे। फिलहाल चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर SDRF और NDRF के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है। फिलहाल मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिया हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है जहां पर ये भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के किंग खान ने अपने फैंस को दी ‘तीसरी गुड न्यूज’, जल्द आएगी फिल्म ‘जवान’

Related Articles

Back to top button