Other Statesबड़ी ख़बरराज्य

JP Nadda in Shimla: जेपी नड्डा बोले- मैं और अनुराग जयराम ठाकुर के वकील, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शिमला (JP Nadda in Shimla) में अपने संबोधन में कहा इन चुनावों में बहुत सारी चीज़ें पहली बार हुई हैं। 38 साल बाद कोई सरकार फिर से आई है। उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने 5 साल पूरे करके लगातार दोबारा शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में क्लीन स्वीप भाजपा ने किया है। आज एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड राज्य जब से बना है तब से पहली बार कोई सरकार वहां दोबारा से चुनी गई है। यहां हमारी 47 सीटें आई हैं।

उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में क्लीन स्वीप भाजपा ने किया

जेपी नड्डा (JP Nadda in Shimla) बोले मणिपुर बंद, ब्लोकेड और हड़ताल के लिए जाना जाता था। पिछले 5 साल में मणिपुर शांति, विकास और सम्पन्नता के लिए जाना जाता है। पहली बार मणिपुर में भी विशुद्ध भाजपा की सरकार बनी है। गोवा में भी हमें बहुमत मिला और वहां भी भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। आज मैं हिमाचल आया हूं। ये वीरभूमि है, वीरों की भूमि, देवभूमि है। ऐसी वीर और देवताओं की भूमि को मैं नमन करता हूं।

हिमाचल को स्पेशल कैटेगरी हिल स्टेट में लाने का काम PM ने किया

उन्होनें कहा हाल ही के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। 4 राज्यों में हम फिर से स्थापित हुए हैं। मैं पीएम मोदी को आज धन्यवाद देता हूं। उनकी नीतियों ने, उनके कार्यक्रमों ने,गरीबों की, दलितों, वंचितों की चिंता की और उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया है। हिमाचल को स्पेशल कैटेगरी हिल स्टेट में लाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया और केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं में 90:10 का ratio तय किया गया। 90 केंद्र सरकार देगी और 10 जयराम ठाकुर जी देंगे ये तय किया गया।

आम आदमी पार्टी की यहां 68 सीटों पर जमानत जब्त

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda in Shimla) बोले इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 399 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिनमें से 387 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई। ये भी वहां पहली बार हुआ है। आज एक नई पार्टी भी आई है। यूपी में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई। उत्तराखंड राज्य जब से बना है तब से पहली बार कोई सरकार वहां दोबारा से चुनी गई है। यहां हमारी 47 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी की यहां 68 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। उत्तर प्रदेश में, उत्तराखंड में, मणिपुर में, गोवा में फिर से सरकार हमारी है। अब हिमाचल और गुजरात की बारी है। हमें उस ओर बढ़ना है। उस ओर जाने के लिए हमें अभी से तैयारी करनी है।

Read Also:- मायावती, भाजपा और RSS पर राहुल गांधी का तीखा हमला, जानें क्या बोले?

Related Articles

Back to top button