Jharkhand

झारखंड में चक्रवाती तूफान जवाद का दिखने लगा है असर, आसमान में छाए काले बादल

रांची: चक्रवाती तूफान जवाद का असर झारखंड में दिखने लगा है। इस कारण शुक्रवार देर रात से ही बादलों ने आसमान को घेरना शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह राजधानी रांची में लोगों की नींद खुली तो आसमान पूरा बादलों से घिरा हुआ देखा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में शनिवार से सोमवार तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में इसका असर दिखेगा कोडरमा और लोहरदगा में आंशिक असर रहेगा कहीं-कहीं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

झारखंड में चक्रवाती तूफान जवाद का दिखने लगा है असर

मौसम केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जवाद ने साइक्लोन का रूप ले लिया है आज सुबह में आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंचने वाली है 5 की दोपहर को पूरी तट के पास टकराएगा। 6 को यह पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में समाप्त हो जाएगा। इससे झारखंड में बारिश हो सकती है और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है।

आसमान में छाए काले बादल

इसके अलावा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कुछ स्थान पर हल्के दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। जवाद तूफान के मद्देनजर रेलवे और बिजली विभाग दोनों अलर्ट मोड में है।

Related Articles

Back to top button