Punjab

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली चुटकी, कहा- पहले ही बताया था कि ये एक जगह टिक नही सकता

चंडीगढ़: पंजाब में सियासी घमासान थमने का नाम ही नही ले रहा। आज मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा विभाग के बंटवारे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भेजा है, जिसमें लिखा है कि पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नही कर सकता, समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म हो जाता है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वे आगे भी कांग्रेस के लिए कार्य करते रहेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का तंज

इस्तीफे की ख़बर के कुछ समय बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीटर के जरिए सिद्धू पर निशाना साधा है।  उन्होंने लिखा, ‘मैंने कहा था, वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

बता दें नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद बीजेपी भी बहती गंगा में हाथ धो रही है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्वीट कर लिखा कि “Students” के आने से पहले “गुरु” चला गया।

मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सिद्धू के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नही है। लेकिन अगर सिद्धू नाराज हैं तो उनसे बात की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि वह तीनों किसी कानून को वापस लेना किसी कानून में किसानों के हित में नहीं है।

Related Articles

Back to top button