Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

प्री पोल सर्वे को बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया पूरी तरह खारिज, कही ये बात

लखनऊ:  बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि  कल मीडिया के एक हिंदी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में BJP का वोट प्रतिशत पिछली बार के 40% से भी अधिक दिखाने का प्री-पोल सर्वे प्रायोजित ही नहीं बल्कि लोगों को हवा हवाई, शरारतपूर्ण और भ्रमित करने वाला ही ज़्यादा लगता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1434052730486669316?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1434052730486669316%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAHindinews2Fstatus2F1434052730486669316widget%3DTweet

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती बोलीं  कि इससे इनका खास मकसद भाजपा को मज़बूत दिखाते रहने से ज़्यादा बीएसपी के लोगों का मनोबल गिराना ही लगता है। इनको मालूम होना चाहिए कि बीएसपी के लोग इस प्रकार के षड़यंत्रों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे इस सर्वे के बहकावे में नहीं आने वाले हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1434053068455358465?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1434053068455358465%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAHindinews2Fstatus2F1434053068455358465widget%3DTweet

साथ ही आपको बता दें कि मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। इसलिए उसका ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें की जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा राज में दलित, मुसलमान, पिछड़े व ब्राह्मण समाज के लोग सभी परेशान हैं और भाजपा की सरकार से छुटकारा चाहते हैं। बसपा द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button