
मुंबई: मुंबई के दादर इलाके में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला को भारत से बाहर ले जाकर उसके पति के द्वारा 8 बार भ्रूण हत्या करने का मामला सामने आया है। 2009 में पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, उसके दो साल बाद साल 2011 में जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो उसके पति ने जो कि पेशे से वकील हैं वो पीड़िता को डॉक्टर के यहां ले गया और यह कहकर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया कि महिला बच्चा नहीं चाहती।
पीड़िता ने बताया कि भ्रूण के जन्म से पहले ही लिंग की जांच करवाना पड़ी और सर्जरी भी करवानी पड़ी। पीड़िता आगे बताती हैं कि उन्हें अपनी गर्भावस्था के दौरान, उनकी सहमति के बिना विदेश में 1500 हार्मोनल और स्टेरॉयड के इंजेक्शन दिए गए।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने यह कहते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया कि वह अपने परिवार और संपत्ति की रक्षा के लिए एक बेटा चाहता है। आपको बता दें भारत में लिंग परीक्षण में प्रतिबंध होने के कारण पीड़िता का विदेश में उपचार किया गया। पीड़िता के मुताबिक उसका पति और सास वकील हैं। शादी के कुछ समय के बाद ही उसके पति ने उसके साथ घरेलू हिंसा करना शुरु कर दिया था और ‘पुत्र’ की लालसा में ये कुकर्म को अंजाम दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।