Other Statesराज्य

गुजरात के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी भगवत गीता, शिक्षा राज्य मंत्री ने लॉन्च की किताबें

गुजरात के स्कूलों में अगले सेंशन से बच्चों का भगवत गीता पढ़ाई जाएगी। गीता जयंती के मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से क्लास 6th से 8th के छात्रों को गीता पढ़ाई जाएगी। पानशेरिया ने कहा भगवद गीता पढ़ने से छात्रो को बहुत लाभ मिलेगा। उनका नजरिया बदलेगा। पानशेरिया ने क्लास छठीं से लेकर  आठवी तक की पुस्तकों को भी लॉच किया है। उन्होंने कहा ब्रह्मांड से लेकर पर्यावरण के बारे में भगवान कृष्णा की बातों को शिक्षाओं को छात्र जान पाएंगे।

पानशेरिया ने कहा कि छोटी उम्र में मिलने वाली शिक्षा जीवन पर्यंत याद रहती है। उन्होंने एक उदाहरण दिया कि महात्मा गांधी जब छोटे थे तो उन्होंने एक राजा हरिशचंद्र का एक नाटक देखा था। इस नाटक का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा उन्होंने सत्य को अपनाया और उसे ही अपना हथियार बना लिया। पानशेरिया ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म का सबसे महान ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवत गीता’ हमारे संपूर्ण जीवन का सार है।

ये भी पढ़ें:Tripura: CPM का दावा- ‘हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मस्जिद को मंदिर बताकर फैला रहे हैं तनाव’

Related Articles

Back to top button