National Handloom Day : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. लोकभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे.
इस भव्य आयोजन के दौरान बुनकरों और कारीगरों का सम्मान भी किया जाएगा. हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक का प्रदर्शन, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा और हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे.
हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण
कार्यक्रम में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी और हथकरघा क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा और प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होगा.
कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हस्तकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के अलावा स्थानीय विधायक और गण्यमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








