Delhi NCRबड़ी ख़बर

यमुना के जलस्तर में आई कमी, आज बारिश का यलो अलर्ट

जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली में आफत की बारिश  ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं आज यानी शनिवार को दिल्ली में बाढ़ के पानी से राहत मिलने की बड़ी उम्मीद दिख रही है। दरअसल बीते शुक्रवार रात 11 बजे यमुना नदी का जलस्तर भी कम हो कर 207.68 मीटर पर आ गया । इस तरह बीते 48 घंटों में पहली बार यमुना का वॉटर लेवल 208 मीटर से नीचे आया है। इसके अभी और कम होने की उम्मीद है।

इधर पानी कम हो रहा है, उधर मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो बाढ़ का पानी और बढ़ जाएगा।

राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। रेगुलेटर डैमेज होने से नदी का पानी ITO, रिंग रोड, सुप्रीम कोर्ट, राजघाट और लाल किले तक पहुंच गया था।

इधर ITO बैराज के जाम पड़े 5 गेटों को भी सेना ने खोल दिया है। हालांकि ITO सहित कुछ इलाकों में पानी भर गया है। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने इन कामों में लगे मजदूरोंदूरों, सेना के जवानों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। हालांकि , इसके पहले यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ITO इलाके में जलभरा व की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘बाढ़ BJP द्वारा रची गई गहरी साजिश’, AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला

Related Articles

Back to top button