मान सरकार ने महिलाओं को 1,548 करोड़ रुपये की मुफ्त बस सफर सुविधा उपलब्ध करवाई : लालजीत सिंह

Women welfare by Punjab Government : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अब तक 1,548 करोड़ रुपये से अधिक की मुफ्त बस सफर सुविधा मुहैया करवाई जा चुकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को बताया कि मान सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के 28 महीनों के दौरान पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. की बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा यकीनी बनाने के हित में 1,548.25 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 32.46 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है जिससे पंजाब भर की महिलाओं को समर्थ बनाने के अवसरों तक उनकी पहुंच बनाने की दिशा में अहम विस्तार हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ने विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करते हुए बताया कि मार्च 2022 से मार्च 2023 तक कुल 664.63 करोड़ रुपए ख़र्च कर महिलाओं को 14.29 करोड़ यात्राओं का लाभ दिया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के दौरान 694.64 करोड़ रुपए के ख़र्च के साथ महिलाओं को 14.90 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 15 जुलाई, 2024 तक 188.98 करोड़ रुपए के साथ महिलाओं को 3.27 करोड़ यात्राओं की सुविधा दी जा चुकी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अहम योजना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सामाजिक कल्याण और लिंग समानता के प्रति बहुपक्षीय पहुंच का सबूत है। भुल्लर ने कहा कि महिलाओं के लिए आने-जाने की वित्तीय रुकावटों को दूर करते हुए यह पहलकदमी उनको शिक्षा, रोज़गार, सेहत और अन्य ज़रूरी सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए समर्थ बना रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि सभी वर्गों का संपूर्ण विकास ही असली मायनों में विकास है। यह मुफ़्त यात्रा योजना महिलाओं को केवल आने-जाने की सुविधा देना ही नहीं, बल्कि पंजाब की प्रत्येक महिला के लिए आत्माभिमान, आज़ादी और विकास को दर्शाती है।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सफ़र सुविधा मान सरकार के एक प्रगतिशील और समानता वाले पंजाब के संकल्प को उजागर करती है, जहाँ प्रत्येक नागरिक लिंग आधारित पक्षपात से बिना राज्य के विकास और खुशहाली में अपना योगदान दे सकता है।
रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़
यह भी पढ़ें : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप