टेक

Wikipedia : विकिपीडिया पर लगे गलत और अपमानसूचक जानकारी देने के आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी बैन करने की चेतावनी

Wikipedia : विकिपीडिया एक ओपन ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसका उपयोग करने वालों की तादाद बड़ी संख्या में है। विकिपीडिया को हाई कोर्ट की तरफ से चेलावनी मिली है।

विकिपीडिया पर गलत और अपमानसूचक जानकारी देने के आरोप लगे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में विकिपीडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे कोर्ट के साथ सहयोग नहीं करेंगे, तो वे भारत सरकार से कार्रवाई करने के लिए कह सकते हैं. इस कार्रवाई के तहत विकिपीडिया को भारत में बैन भी किया जा सकता है.

विकिमीडिया ने रखा अपना पक्ष

विकिपीडिया को विकिमीडिया फाउंडेशन संभालती है। यह आपको फ्री में हर विषय पर जानकारी प्रदान करता है। इन सभी जानकारियों को आप विभिन्न भाषाओं में देख सकते हैं। मगर, विकिपीडिया पर यह आरोप हैं कि यहां पर दी जा रही सभी जानकारी सही नहीं हैं। साथ ही कभी-कभी अपमानसूचक भी होती है।

जब दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया को भारत में बैन करने की चेतावनी दी, तो विकिमीडिया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत के लोगों का खुले और सुरक्षित ऑनलाइन एनवायरोमेंट में फ्री और भरोसेमंद जानकारी शेयर करने और उस तक पहुंचने का अधिकार बना रहे”। साथ ही यह भी कहा कि विकिपीडिया के पेज से जानकारी लेने वाले लोगों द्वारा ही कंटेंट लिखा जाता है। उसी के आधार पर एडिट और अपरूव किया जाता है।  

डोनेशन से चल रही है वेबसाइट

विकिपीडिया फ्री प्लेटफॉर्म के साथ ऐड्स फ्री भी है। बीते कुछ दिनों से विकिपीडिया लोगों से सहायता मांग रही है। अब आप इसके किसी भी पेज को खोलेंगे तो सबसे ऊपर “विकिपीडिया अभी बिका नहीं है। आप कंपनी को 25 रूपय से 1000 रूपय डोनेट कर सकते हैं।” लिखा हुआ पाएंगे। इस कंपनी का कहना है कि उनकी आय और वेबसाइट को मैनेज करने का जरिया लोगों द्वारा दान किए गए पैसे हैं।

यह भी पढ़ें : http://Deoria : पुलिस ने नहीं कार्रवाई तो सड़क पर शव रख कर लगाया जाम, जानें पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button