Uttar Pradeshराज्य

लखनऊ में पिता की हत्या के बाद शव के टुकड़े क्यों किए? बेटे अक्षत ने पुलिस को बताई वजह

Lucknow Murder Mystery : लखनऊ के आशियाना इलाका में हुए चर्चित शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने न सिर्फ अपने पिता की हत्या की, बल्कि सबूत मिटाने के लिए बेहद क्रूर तरीका भी अपनाया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के चार टुकड़े कर दिए थे. जांच में यह भी पता चला है कि उसने पेट और पीठ के हिस्से को अलग करने की कोशिश की थी. वह धड़ के और टुकड़े करना चाहता था, लेकिन रीढ़ की हड्डी बेहद मजबूत होने के कारण उसे पूरी तरह काट नहीं पाया. शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी कट के निशान मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि शव को और छोटे टुकड़ों में बांटने की कोशिश की गई थी.

घर में रूम फ्रेशनर का छिड़काव करता रहा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शव को छोटे हिस्सों में ले जाना उसे ज्यादा आसान लग रहा था, इसी वजह से उसने उसे काटने का फैसला किया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद घर में फैल रही बदबू से बचने के लिए आरोपी लगातार कमरे और पूरे घर में रूम फ्रेशनर का छिड़काव करता रहा, ताकि किसी को शक न हो.

घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अक्षत की मौजूदगी में घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया. इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही. जांच में यह भी सामने आया कि सोमवार को आरोपी ने शव के धड़ को एक ड्रम में भर दिया था और उसे कार से ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान शराब ठेके का मुनीम अचानक घर पहुंच गया, जिससे वह घबरा गया और धड़ को बाहर ले जाने की योजना विफल हो गई.

पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या और शव को काटने में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं. इनमें एक आरी और दो चाकू शामिल हैं, जिन्हें आरोपी ने खास तौर पर शव को काटने के लिए खरीदा था. इस मामले में आशियाना थाना में तैनात दरोगा अग्रचारी यादव की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button