ये क्या बोल गए Badshah! बीच शो में उड़ा दी Yo Yo Honey Singh की धज्जियां

What did Badshah say? Yo Yo Honey Singh was blown away in the middle of the show
Badshah Yo Yo Honey Singh Controversy: पंजाबी सिंगर्स और रैपर्स यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और बादशाह (Badshah) के बीच लम्बे समय से कंट्रोवर्सी चल रही है। हालांकि, बीच में दोनों साथ भी आए और फैंस को लगा कि इन दोनों के बीच की अनबन का अब अंत हो गया है। हाल ही में यो यो हनी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया था कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन बादशाह लगता है अब भी यो यो हनी सिंह को लेकर दिल में वैर भाव रखते हैं। कम से कम सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे उनके लेटेस्ट वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।
Badshah Yo Yo Honey Singh Controversy: बादशाह और हनी सिंह में फिर छिड़ी जंग?
दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बादशाह ने यो यो हनी सिंह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद हनी सिंह और उनके फैंस को मिर्ची लग सकती है। बीच शो में बादशाह ने हनी सिंह का ऐसा मजाक उड़ाया है कि उनके फैंस अब कुढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाइव परफॉरमेंस के दौरान एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। ये सुनकर आपके भी होश न उड़ गए तो कहना। हुआ ये कि जब बादशाह परफॉर्म कर रहे थे तो कुछ हनी सिंह के फैंस ने वहां उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। बादशाह की परफॉर्मेंस के दौरान वहां लोग हनी सिंह का नाम चिलाने लगे।

बादशाह ने हनी सिंह को लेकर दिया कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट
अपनी परफॉरमेंस में लव यू यो यो हनी सिंह के नारे सुन बादशाह का माथा सनका। बस फिर क्या था बादशाह ने तुरंत सबकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने उन फैंस से सीधा सवाल किया ‘तुम भी आए हो क्या? एक पेन और पेपर देना, गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए। कुछ लिरिक्स लिखकर दे देता हूं, पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे। यही काम रह गया तुम्हारा और पल्ले तो है नहीं कुछ।’ बस फिर वहां मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद हो गई। हनी सिंह के फैंस ये सुनकर ठंडे पड़ गए। हालांकि, अब इस वीडियो पर हनी सिंह के फैंस बादशाह को ट्रोल कर अपने दिल को सुकून पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hindikhabar
हनी सिंह के फैंस हुए आहत
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘बादशाह लिरिक्स की बात कर रहे हैं!’ एक हनी सिंह का फैन बोला, ‘मुझे लगा बोलेगा पापा का कमबैक हो जाएगा मेरे।’ एक शख्स ने लिखा, ‘वो बोल रहा है जिसका खुद कुछ नहीं हो रहा।’ एक ट्रोलर बोला, ‘बेटा जब से तू पेट में था, तब से तेरा पापा गाना गा रहा है।’ एक और ट्रोलर बोला, ‘हनी पाजी की परवरिश में ही शायद कोई कमी रह गई होगी, इसलिए आज उनके बच्चे उन्हें ऐसा बोल रहे हैं।’ कोई बोला, ‘ऑटो ट्यून दे देता हूं, इसका भी कमबैक जो जाएगा।’ अब दुनिया चाहे जो कुछ भी कह ले लेकिन बादशाह ये जंग जीत चुके हैं।
Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप