Punjab

लुधियाना पहुंचे मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का स्थानीय प्रशासन और विधायकों ने किया स्वागत, दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Welcome : पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को सोमवार को, मंत्री बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम लुधियाना द्वारा सर्किट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

कई विधायक रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का स्वागत डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल और नगर निगम कमिश्नर अदित्य डचलवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक मदन लाल बग्गा, और विधायक रजिंदरपाल कौर छीना के साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

परियोजनाओं की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में पंजाब पुलिस द्वारा दिए गए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी ली। इसके बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय विधायकों, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की।

शोभायात्रा में लिया भाग

बाद में, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को पुराने शहर के क्षेत्रों में आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नियम जारी किए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button