Delhi NCRHaryanaमौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत इन जगहों के मौसम का हाल…

नये साल की शुरुआत के साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई थी। चारों ओर बर्फिली हवाएं चल रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है। नई दिल्ली में लोगों को कड़ाके की ठंड परेशान कर रही है। साथ ही, सुबह और शाम को कुछ स्थानों में घना कोहरा भी समस्या बढ़ा रहा है।

आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना

बता दें, इस समय उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड से पीड़ित हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ठंड से गंभीर ठंड की स्थिति रहने वाली है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में भारी कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि आनेवाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज और कल का मौसम

आज, 06 जनवरी, मौसम विभाग के अनुसार, नई दिल्ली में न्यूनतम 09 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री तापमान हो सकता है। इसके अलावा, आज नई दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। कल, 7 जनवरी, न्यूनतम 8 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री तापमान रहेगा। कल नई दिल्ली में घना कोहरा होगा। दिल्ली में इस समय धूप नहीं निकल रही है। बादलों के नीचे आने से सूरज छिप गया है और दिन में कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी कुछ दिनों तक ठंड रहेगी।

बाकी जगहों का मौसम

आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान 11 डिग्री से 17 डिग्री तक रहेगा। आज लखनऊ में घना कोहरा देखा जाएगा। आज गाजियाबाद में तापमान 09 डिग्री से 16 डिग्री तक रहेगा। इसके साथ ही गाजियाबाद में घना कोहरा दिखाई देगा। आज तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हल्की बारिश कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हो सकती है।

ये भी पढ़ें- नये साल की शुरुआत के साथ रुका गिरावट का ट्रेंड, खुलते ही सेंसेक्स हुआ 72 हजार अंक के पार

Related Articles

Back to top button