Weather Update : दिल्ली से पंजाब तक कोहरा और शीतलहर का दौर जारी है। पूरा उत्तर भारत इस समय कड़कड़ाती ठंड का सामना कर रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों का पारा हाई है।
सोमवार को दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनचालको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे हफ्ते पंजाब, और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली में हवाओं के चलते प्रदूषण होगा कम
दिल्ली में पहाड़ी इलाको जैसी ठंड पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जला कर बैठे नजर आए। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में 23 और 24 दिसम्बर को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं के चलते विजिबिलिटी भी बेहतर रहेगी, जिससे प्रदूषण का स्तर कम होने का अनुमान है।
पंजाब में भीषण सड़क हादसा
पंजाब में ठंड ने कहर बरपाया है। अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण आज जालंधर में ट्रक, पंजाब रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। बता दें कि गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में ठंड से 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। लोगों से बेवजह घरों से न निकलने की अपील की गई है, खासकर बुजुर्ग और बच्चे। कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों पर स्पीड लिमिट तय की गई है। जानकारी के मुताबिक ठंड के कारण बांदा में एक किसान और एक युवक की मौत की हो गई है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुए हैं। वहीं कई फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- कोडीन कफ सिरप मामले पर योगी सरकार का एक्शन, विधानसभा में जमकर हंगामा, CBI जांच की मांग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









