
Viral Video : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार में आगे नोटों की गड्डियां रखी नजर आ रही है। साथ ही एक आदमी गाड़ी चलाते हुए मूंछों को ताव दे रहा है, वहीं साथ बैठा दूसरा व्यक्ति वीडियो बना रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BYJM) के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी तमाम नोटों की गड्डियों के साथ दिख रहे हैं। बता दें इस वीडियो के बाद से ही छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय सरकार सवालों के घेरे मेंं आ गई है।
सुना है बेरोजगार हैं : पूर्व सीएम भूपेश बघेल
वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा। बता दें भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर ये वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल किए। उन्होंने विष्णु देव साय को टैग करते हुए लिखा कि ‘क्या बात है विष्णु दाव साय जी आपका सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए साय से पूछा, पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं ? लीजिए आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं। सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?
निर्दोष कांग्रेसियों को सताती भाजपा सरकार : INC Chattisgarh
इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर भी इस वीडियो को पोस्ट किया। लिखा, मंडल अध्यक्ष के पास इतने बंडल कैसे ? भानुप्रतापपुर के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी जो कि कुछ ही महीन पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रूपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निर्दोष कांग्रेसियों को सताने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे। क्या भा ज पा सरकार की पुलिस, ED, IT कोई कार्यवाही करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा ???
यह भी पढ़े : Haldwani : कुमांऊ द्वार महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, पहले दिन मैथिली ठाकुर ने बांधा समां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप