Other Statesबड़ी ख़बर

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, पांच घरों को जलाया, एक जवान घायल

मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। आए दिन मंत्रियों के घर जलाए जाने और गोलाबारी की ख़बरें आ रही हैं। दरअसल, 18 जून यानी रविवार देर रात मणिपुर के कांटो संबल और चिंगमंग गांव में जमकर गोलाबारी हुई। जिसमें कांटो संबल के पांच घरों में आग लगा दी गई। इस गोलाबारी में एक जवान बुरी तरह घायल हो गया।

आपको बता दें कि 18 जून की देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने कांटो सबल से चिंगमंग गांव की ओर बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कांटो सबल पर अचानकर से गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, इन उग्रवादियों ने तोड़फोड़ भी की और पांच घरों को आग लगा दी।  आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सेना ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक जवान भी घायल हो गया। उन्हें सैन्य अस्पताल लीमाखोंग ले जाया गया। फिलहाल, जवान की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने बड़ा संकट, बघेल की मांग दे सकती है टेंशन

Related Articles

Back to top button